Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गैरजनपद स्थानांतरित एसडीएम को अधिवक्ताओं ने सम्मानित करके दी विदाई



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। गैरजनपद स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम लालधर सिंह यादव को अधिवक्ताओं ने समारोहपूर्वक विदाई दी। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई में उपाध्यक्ष लाल विनोद प्रताप सिंह, महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल ने स्थानांतरित एसडीएम लालधर को प्रतीक चिन्ह तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बतादें पिछले आठ माह के कार्यकाल के तहत एसडीएम लालधर सिंह यादव का इसी पद पर बहराइच जिले में स्थानांतरण हो गया था। गुरूवार की देर रात उन्हें जिले से कार्यमुक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता अनूप पाण्डेय के विदाई गीत से हुआ। स्थानांतरित एसडीएम लालधर सिंह यादव ने लालगंज में बार के द्वारा बेंच को मिले सकारात्मक सहयोग को प्रेरणास्पद बताया। उन्होने अधिवक्ताओं के सहयोग से जनता की समस्याओं का निदान कराने में मिली सफलता को यहां अपने कार्यकाल की स्मरणीय उपलब्धि बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने भी एसडीएम लालधर सिंह यादव की कार्यशैली की सराहना की। संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष राममोहन सिंह, टीपी यादव, वीरेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर दिनेश मिश्र, शैलेन्द्र सिंह बघेल, शिव नारायण शुक्ल, सुरेश मिश्र मदन, अशोक शुक्ला, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, सुशील शुक्ल, रामकिंकर शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ल, इरफान, प्रमोद सिंह, देशराज यादव, अरूण तिवारी, जितेन्द्र कनौजिया, सुमित त्रिपाठी, अरूण पिपरा, जितेन्द्र तिवारी, आदि अधिवक्ता रहे। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे