Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुहागिनों ने अवसान माता का विधिविधान से किया पूजन-अर्चन



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के बेलहा गंभीराबाद गांव में कृष्णदत्त शुक्ल के आयोजकत्व में विशाल अवसान माता पूजन कार्यक्रम में पहुंची सुहागिन महिलाओं ने शामिल होकर विधि विधान से अवसान माता का पूजन अर्चन किया। इस बीच महिलाओं द्वारा अवसान मैया का जयकारा भी लगाया गया। पूजन अर्चन के बाद प्रत्येक समूह की एक-एक महिला ने अन्य महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई। दुरदुरिया में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामना भी की। कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि चेयरपर्सन लालगंज अनीता द्विवेदी रहीं। पूजन उत्सव का संचालन सरला शुक्ला ने किया। इस मौके पर रश्मि शुक्ला, आशा सिंह, सुनीता शुक्ला, उमा शुक्ला, कुसुम, फूलमति देवी, मीरा सिंह, धर्मा देवी, सुशीला गुप्ता, कमला यादव, चमेला देवी, सुषमा देवी, रत्ना, प्रीतिका आदि रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने मे अतुल शुक्ल, अभिनव शुक्ल, रामअभिलाष यादव, आलोक शुक्ल, अवशेष शुक्ल, ऋषभ शुक्ल, रिशेष शुक्ल आदि का सराहनीय योगदान दिखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे