वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़: पट्टी के पंचायत भवन सैफाबाद में अटेवा पट्टी तहसील की मार्च माह की मासिक बैठक में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश सम्प्रेक्षक श्री अयोध्या यादव जी का स्वागत किया गया। यह उत्तर प्रदेश के सभी कर्मचारियों की जीत है, जिन्होंने अपने काम और सेवाओं से समाज को सेवा की है।
प्रदेश सम्प्रेक्षक अयोध्या यादव ने अपने संबोधन में यह वादा किया कि वह सभी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेंगे और उनकी आवाज को सुनेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन के लिए सभी कर्मचारियों से आह्वान किया।
अटेवा मार्च माह में मतदाता पेंशन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अटेवा को तन मन धन से मजबूत करने का भी आह्वान किया गया है।
बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने यह समझौता किया कि हर स्तर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष किया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धुजी के कार्यक्रम का समर्थन किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ