Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...छात्र-छात्राओं को दी गई ग्लोब संरचना की जानकारी



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में 12 अप्रैल, 2024 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं को सामाजिक विज्ञान विषय की अध्यापिका रूबी त्रिपाठी ने ग्लोब की संरचना के बारे में ग्लोब के माध्यम से बच्चों को विस्तृत जानकारी दिया। विषय अध्यापिका रूबी त्रिपाठी ने कक्षा-5 के समस्त छात्र-छात्राओं को बताया कि ग्लोब हमारी पृथ्वी की तरह होती है एवं ग्लोब के दो पोल होते है जिसे हम उत्तरी गोलार्ध तथा दक्षिणी गोलार्ध कहते है। ग्लोब के मध्य में एक विषुवत रेखा भूमध्य रेखा होती है जो कि ग्लोब को दो भागों मे बांटती है।


ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप मे एक वास्तविक प्रतिरूप है। ग्लोब के माध्यम से पृथ्वी के सभी भागों जैसे-जलीय भाग तथ स्थलीय भाग की जानकारी दी। विषय अध्यापिका रूबी त्रिपाठी ने यह भी बताया कि दुनिया में सबसे पहला ग्लोब जर्मनी के मार्टिन वेहेम ने बनाया था। यह ग्लोब उन्हानें निकोलस कॉपरनिकस के सिद्धांत से प्रभावित होकर बनाया था। निकोलस कॉपरनिकस ने कहा था कि पृथ्वी और उसके आस पास चक्कर लगाने वाले ग्रह चपटे नही बल्कि गोल होते है आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसे सुनकर बच्चे बहुत उत्साहित दिखे। इस अवसर पर विषय अध्यापिका की मदद से एक-एक करके सभी बच्चों ने अपनी कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को ग्लोब के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम मे अविसी मलिक, साहवी महमूद, श्लोक आदि बच्चों ने बहुत ही सुन्दर ढंग से ग्लोब की संरचना का वर्णन अपनी विषय अध्यापिका के समक्ष वर्णन किया । प्रबन्ध निदेशक डा एमपी तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि बच्चे दृश्य श्रव्य के माध्यम से अपने विषयों की जानकारी भली भांति प्राप्त करते है। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय सहित अध्यापिका श्वेता पाण्डेय उपस्थित रहीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे