Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या



उत्तर प्रदेश के एक दरोगा ने थाने के अंदर ही अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर हत्या कर ली, गोली चलने की आवाज होते ही थाना में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़ पड़े। तत्काल दरोगा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा ने आत्महत्या क्यों की अभी यह अबूझ पहेली बना हुआ है, फिलहाल पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद अंतर्गत मछरेहटा थाना में तैनात 55 वर्षीय उप निरीक्षक मनोज कुमार ने शुक्रवार के सुबह लगभग दस बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने तत्काल सब इंस्पेक्टर को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक मनोज कुमार मूलत फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलाला गांव के रहने वाले थे, घटना के बाबत परिजनों को मामले से अवगत कराया जा चुका है। सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर सुसाइड क्यों किया पुलिस इस बात के तह में जाने के प्रयास में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक मनोज कुमार दीवान से दरोगा हुए थे, अभी 5 माह पूर्व ही मछरेहटा थाने पर उनकी तैनाती हुई थी। लोगों की माने तो अपने दरोगा सरल स्वभाव के थे, उनका किसी से मनमुटाव नहीं देखा गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उप निरीक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। एसएचओ द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इस बात का पता लगाने के लिए टीम में लगा दी गई है, उनके परिजनों को अवगत करा दिया गया है। आत्महत्या के कारण अभी प्रकाश में नहीं आए हैं। यह एक दुखद घटना है।

इसे भी पढ़ें 👇👇

दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से अपने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे