Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस ने अरुण को बनाया लोकसभा कोऑर्डिनेटर



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) लोकतंत्र के सबसे बडे पर्व पर कांग्रेस ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण कुमार गौतम को गोंडा लोकसभा का कोआर्डिनेटर बनाया है जिसकी सूचना पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के आलाकमान सहित जिलाध्यक्ष को दिया धन्यवाद। 

मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के  रेहली गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अरून गौतम को कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग ने गोंडा लोकसभा का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर अरून गौतम ने कहा कि वह पार्टी के हर फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वो पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे इस पद के लिए उन्होंने कांग्रेस आलाकमान सहित जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा सहित सभी मित्रों को धन्यावाद दिया है। अरून गौतम को कोआर्डिनेटर बनाये जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, बृजेश पाठक, अभय शुक्ला आनंद कोरी गंगाराम   सहित तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे