Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानाध्यापिका ने टीचर को दांत से काट कर किया घायल, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी, वीडियो वायरल


                           वायरल वीडियो 

डेस्क:अपने करतूत को कैमरे में कैद होते देख प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापक से मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक के सभी मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए प्रधानाध्यापिका और अध्यापिका ने विद्यालय को अखाड़ा में तब्दील कर दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापिका के चेहरे व हाथ पर दांत से कटकर घायल कर दिया। मामले का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के बीघापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दादामऊ का है। बताया जाता है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विद्यालय के किचन मैं बैठकर चेहरे का फेशियल करवा रही थी। इसी दौरान सहायक अध्यापिका वीडियो बनाते हुए मौके पर पहुंच जाती है, जिसका घटनाक्रम सहायक अध्यापिका के मोबाइल में कैद हो जाता है।सोशल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी बात पर विद्यालय परिसर अखाड़े में तब्दील हो जाता है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानाध्यापिका का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है और वह सहायक अध्यापिका को विद्यालय परिसर में पटक पटक कर, व घसीट कर पिटाई कर देती है। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो नहीं हुआ है, लेकिन सहायक अध्यापिका का पिटाई के बाद चोट व दांत से काटने का निशान दिखाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सहायक अध्यापिका अपने चोटों को स्वयं दिखा रही है। वही प्रधानाध्यापिका का फेशियल करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें खुद को वीडियो में कैद होते देख प्रधानाध्यापिका के तेवर भी दिख जाते हैं, जब वह मोबाइल छीनने के लिए झपट पड़ती है। 

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानाध्यापिका का नाम संगीता सिंह है, सहायक अध्यापिका का नाम अनस है।

सोशल मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह के पति पवन सिंह शिक्षा विभाग में BRC के पद पर  तैनात है जिससे मामले को दबाने की कोशिश में सहायक अध्यापिका अनस को धमकी मिल रही है। वही यह भी बताया जा रहा है कि मामले में विभाग ने कार्यवाही करते हुए दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे