चेंजिग रूम में कैमरा लगा कर महिलाओं के कपड़े बदलने का वीडियो देखता था महंत, चला बुलडोजर | CRIME JUNCTION चेंजिग रूम में कैमरा लगा कर महिलाओं के कपड़े बदलने का वीडियो देखता था महंत, चला बुलडोजर
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चेंजिग रूम में कैमरा लगा कर महिलाओं के कपड़े बदलने का वीडियो देखता था महंत, चला बुलडोजर



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में धार्मिक स्थल को वहां के महंत ने दूषित कर दिया है। इसके बाद पुलिस महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश देने लगी। 

दरअसल गाजियाबाद के मुरादनगर में स्थित गंग नहर के किनारे एक धार्मिक स्थल छोटा हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर स्नान के उपरांत श्रद्धालु लोग पूजन अर्चन करते हैं। महिलाओं को नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा चेंजिंग रूम बनवाया गया था। आरोप है कि चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर कपड़े बदलने वाली महिलाओं की लाइव तस्वीर देखी जा रही थी। कैमरे से लिया गया वीडियो सीसीटीवी कैमरे के dvr के साथ महंत के मोबाइल में दिखाई पड़ता था। 

स्नान करने के बाद एक महिला अपनी बेटी के साथ चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई, तब उसने देखा कि वहां पर कैमरा लगा हुआ है। जिसकी शिकायत उसने मंदिर के महंत मुकेश से की। तब महंत मुकेश ने महिला को खरी-खोटी सुनाते हुए भगा दिया। इसके बाद महिला ने स्थानीय पुलिस का दरवाजा खटखटाया, तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय जांच किया। महिला के द्वारा लगाए गए सारे आरोप सही पाए गए। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धर्मस्थली से सीसीटीवी कैमरे का dvr जप्त कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को dvr में बीते 5 दिनों का बैकअप मिला है। जिसमें दर्जनों महिलाओं की वीडियो क्लिप उपलब्ध है। बताया जाता है कि 5 दिन में dvr का डाटा महंत पेन ड्राइव में ट्रांसफर कर लेता था। इसलिए वीडियो क्लिप में महिलाओं की संख्या में परिवर्तन भी संभव है।

चला बुलडोजर 

महंत मुकेश ने सिंचाई विभाग के जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके 11 दुकानों का निर्माण किया था, वीडियो क्लिक का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सारे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

महंत का अपराध से पुराना नाता 

मामले में पुलिस ने दावा किया है कि महंत मुकेश का अपराध से पुराना नाता है उसके खिलाफ गाजियाबाद और मेरठ में चार मुकदमे दर्ज हैं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे