Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांसद बृजभूषण सिंह का टिकट बेटे करण सिंह को मिला, बेटे को टिकट मिलने के बाद बोले सांसद


पं श्याम त्रिपाठी 

गोण्डा ।भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सांसद बृजभूषण शरण का टिकट काट कर उनके छोटे बेटे करण भूषण को कैसरगंज लोकसभा सीट से बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। करण सिंह, कल शुक्रवार को कैसरगंज लोकसभा सीट से नामांकन के आखिरी दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे है करण सिंह

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करण सिंह छोटे बेटे हैं। वर्ष 1990 के 13 दिसंबर को जन्मे करण भूषण सिंह विवाहित हैं। उनकी पत्नी का नाम नेहा सिंह है।डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी करण सिंह एक पुत्र और एक पुत्री के पिता भी हैं। गोंडा के नवाबगंज स्थित नंदिनी इंटर कॉलेज से करण सिंह ने ग्रेजुएशन किया, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट की शिक्षा ग्रहण की। वर्तमान में करण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। करण सिंह का परिवार राजनीति से जरूर जुड़ा रहा है लेकिन वह पहली बार राजनीति के चुनावी मैदान में है। भारतीय कुश्ती संघ के करण सिंह उपाध्यक्ष रह चुके हैं, भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष पद से पिता के इस्तीफा देने के बाद उन्होंने उपाध्यक्ष का पद त्याग दिया था। जब उत्तर प्रदेश में कुश्ती संघ का चुनाव हुआ तब 12 फरवरी को करण सिंह सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए।

बोले सांसद


बेटे के प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले सांसद

 कैसरगंज अपने संसदीय सीट से बेटे करण भूषण सिंह को बीजेपी से टिकट मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे जनपद में बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। सांसद ने एक बार फिर से कहा होइहै वही जो राम रचि राखा।

क्यों कटा टिकट 

बता दें कि 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है। ऐसे में भाजपा को डर है कि सांसद पर लगे आरोपों को विपक्ष मुद्दा बना सकता है। इसलिए बृजभूषण का टिकट काटकर उनके बेटे को टिकट दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे