Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:लव मैरिज करने वाले पति को हुई दूसरी लड़की से मोहब्बत,पत्नी को छोड़ आया महाराष्ट्र



गोंडा:कमाने के लिए प्रदेश गए युवक से वही की रहने वाली युवती को प्रेम हो गया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन बाद में युवक को एक दूसरी लड़की से भी प्यार हो गया। युवक की पत्नी दो बच्चों की मां बन चुकी थी। वह पत्नी को लेकर वापस प्रदेश पहुंचा, और छोड़ कर चला आया। वहां से विवाहिता वापस अपने ससुराल पहुंची तब उसे दहेज न लाने के कारण से प्रताड़ित करते हुए घर से भगा दिया। मामले में विवाहिता ने पुलिस में गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला 

खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर गांव का रहने वाला कृष्ण यादव पुत्र रामचंद्र यादव महाराष्ट्र में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। इसी दौरान वर्ष 2018 में युवक ने एक युवती को अपने प्रेम के झांसे से में लेकर विवाह कर लिया। शादी के बाद युवक पत्नी को लेकर अपने गांव चला आया। जहां दोनों पति-पत्नी की तरह से रहने लगे। इस दौरान दोनों से दो बच्चे पैदा हुए जिसमें एक बच्चा 3 साल का है, दूसरा 1 वर्ष का है। दोनों बच्चों के पैदा होने के बाद पति का पत्नी के प्रति, व्यवहार बदलने लगा, जिससे वह पत्नी से आए दिन मारपीट व झगड़ा लड़ाई करने लगा।

पति पत्नी के बीच आई ओ 

इसी दौरान पति को एक अन्य लड़की से प्रेम हो गया। जिससे वह अपनी पत्नी और बच्चों को महाराष्ट्र छोड़कर वापस अपने गांव भाग आया। पति को खोजने के लिए पत्नी भी इस्माइलपुर पहुंच गई। पति के घर वालों ने विवाहिता से मारपीट व गाली गलौज करते हुए कहा कि पांच लाख रुपए नगद व एक रूम दहेज में लेकर आओ। यही नहीं विवाहिता के पति ने पत्नी से कहा कि हमारी कोई शादी नहीं हुई है।

मामले में विवाहिता ने आरोपी पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे