Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व सांसद



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने बुधवार को सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी के साथ ट्रेक्टर से जा कर भ्यूरी गांव में कटे तटबंध का भी निरीक्षण किया। बंधे पर सुरक्षात्मक कार्य कराया गया था, जिसके बारे में उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली।


उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर बंधे को सुरक्षित रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेवालाल तटबंध भ्यूरी गांव के पास पिछले दिनों कट गया था, जिससे बाढ़ का पानी शहर क्षेत्र में भी आ गया था, जिसे जिला प्रशासन ने ठीक करा दिया है। संबंधित विभाग द्वारा कराए गए सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लेने के लिए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने यहां का दौरा किया। उन्होंने कराए गए कार्यों के बारे में गंडक मंडल बस्ती के अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र वर्मा से जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात कर वार्ता की। बाढ़ पीड़ितों को उन्होंने राहत सामग्री भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बहुत ही संवेदनशील है। बाढ़ का पानी घट रहा है। फिर भी अभी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। उन्होंने बाढ़ खंड के लोगों से कहा कि तटबंधों की लगातार निगरानी करें। जहां पर भी जरूरत हो वहां सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने कहा की इस तरह कटान को रोकने का स्थाई प्रबंध किया जायेगा। इसके लिए शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। श्रीदत्तगंज के लखमा गांव के पास क्षतिग्रस्त हुए बंधे के बारे में भी उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान पूर्व सांसद के साथ कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे