पेड़ पौधों के बिना जीवन असंभव :प्रेम नारायण पाण्डेय | CRIME JUNCTION पेड़ पौधों के बिना जीवन असंभव :प्रेम नारायण पाण्डेय
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेड़ पौधों के बिना जीवन असंभव :प्रेम नारायण पाण्डेय



रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।पेड़ पौधों के विना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती  इसलिए हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि पृथ्वी पर हरियाली और जीवन की खुशहाली के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसकी हिफाजत करे।

 उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान `एक पौधा मां के नाम` के तहत जनसंपर्क कार्यालय नगर पंचायत तरबगंज पर पौधा रोपण करने के उपरांत भाजपा विधायक प्रेम नारायन पांडेय ने कहीं।

भाजपा विधायक प्रेम नारायन पांडेय ने कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरुआत की है और यह अभियान जन आंदोलन बन गया है। पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए सभी लोगो को पौधरोपण करने के लिए आगे आना चाहिए। 

 भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल बीते कई बरसों से पौधारोपण अभियान चला रहे हैं और उसकी हिफाजत भी कर रहे हैं। विधायक श्री पांडे ने उनके अभियान की सराहना की।

 भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरुआत की है और उन्हें खुशी हो रही है कि वह इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। घनश्याम जायसवाल का मानना है कि पीपल बरगद 24 घंटा ऑक्सीजन देते हैं और यह अन्य वृक्षों की अपेक्षा बहुत विशाल होते हैं इन पौधो के गोदे को चिड़िया खाती हैं और उनके द्वारा दूरदराज क्षेत्र में यह पौधे उग आते हैं। यह पौधे कई वर्षों तक रहते हैं। 

 घनश्याम जायसवाल ने पौधारोपण को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए पौधारोपण करने की अपील की और पौधों के महत्व के बारे में भी लोगों को बताया।एक वृक्ष 10 पुत्र के समान होते हैं इसलिए पौधारोपण कर पुण्य अर्जित किया जा सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे