Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...28 अगस्त को होगी हिंदू जन आक्रोश रैली



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे बर्बर और अमानुषिक अत्याचार के विरुद्ध हिन्दू रक्षा समिति के तत्वाधान में २८ अगस्त को एक विशाल जनाक्रोश रैली का आवाहन किया गया है । रैली में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता अयोध्या धाम से आ रहे स्वामी ओम प्रपन्नाचार्य "मानस किंकर" महाराज होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मां देवी पाटन जी के महंत मिथलेश नाथ योगी करेंगे । पद यात्रा रमना पार्क से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वीर विनय चौराहे पर दिन में 1 बजे एक सभा में परिवर्तित होगी ।


कार्यक्रम के आयोजन समिति में विहिप जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, विहिप गोरक्षा के प्रांत सदस्य डॉ राकेश चंद्रा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नीलमणि, सेवा भारती के बी डी जायसवाल, सीमा जागरण मंच के संजय यादव सहित सभी आनुषंगिक संगठन के प्रमुख सम्मिलित होंगे । आयोजन समिति द्वारा समस्त हिन्दू जन मानस से आग्रह किया गया है कि कार्यक्रम में अपनी उपस्थित देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे