Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर की मूल निवासी ब्यूटीशियन तथा ब्लड डोनेटर पूजा गुप्ता को लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है । पूजा गुप्ता के शुभचिंतकों ने उनके इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है ।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोल्डेन ब्लॉसम रिसोर्ट में सहेली फाउंडेशन द्वारा एक नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल थीं। समारोह में बलरामपुर की ब्यूटीशियन एवं नियमित रक्तदानी पूजा गुप्ता को उनके कार्यों के लिए सुश्री अमीषा पटेल द्वारा नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करके पूजा गुप्ता ने बताया कि यह सम्मान उनके द्वारा अपने ब्यूटी पार्लर में अनेक बालिकाओं को इस विधा में पारंगत करने एवं लगातार रक्तदान करने के लिए दिया गया है। अवार्ड प्राप्त करके खुशी तो बहुत हुई, साथ ही जिम्मेदारी बढ़ने का अहसास भी हुआ। उनके इस उपलब्धि क लिए शुभचिंतकों द्वारा बधाई दी जार ही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे