Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज के एन सी सी कैडेटों द्वारा 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत सोमवार को महाविद्यालय परिसर से किया गया। इस दौरान कैडेटों को अभियान के बारे में विधिवत जानकारी दी गई।


12 अगस्त को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत एन सी सी कैडेटों तिरंगा झंडा प्रदान करके किया। कैडेटों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि देश के नागरिकों मे राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाया जा सके। इस अभियान में भाग लेकर देश के सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के साथ ही राष्ट्र प्रतीकों के प्रति आदर का भाव प्रकट करना है। महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके भारतीय नागरिकों को देशभक्त और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय व एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ चौहान के साथ शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो0 पी सी गिरी, सुआकटा अध्यक्ष प्रो0 विमल प्रकाश वर्मा, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो0 तबस्सुम फरखी व विभागाध्यक्ष उर्दू डॉ तारिक कबीर ने कैडेटों को तिरंगा झंडा देकर घर घर वितरण कर उन्हें इस अभियान के महत्ता से परिचित कराने हेतु प्रेरित किया।ए इस अवसर पर अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र कुमार, विनय पाण्डेय, सार्जेंट रमेश मिश्र, कैडेट श्रीओम ,अनिल निषाद, संजीत गुप्त, विशाल गुप्त, सचिन कुमार, निशि गुप्ता व अंशू वर्मा सहित कई कैडेट्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे