Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए पुलिस पर चलाई गोली



उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद की शिकोहाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किया है।

क्या था मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त को महिला के पति ने महिला पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। जिससे नाराज होकर महिला घर से निकल गई थी। जब वह शिकोहाबाद क्षेत्र के सुभाष तिराहा पर पहुंची थी तभी, एक युवक उसे मिला जो महिला को अपने साथ सहजलपुर के रहने वाले सीमा पत्नी रिंकू के घर ले गया था। 5 अगस्त को सीमा ने अपने घर पर अलग-अलग समय पर अलग-अलग लोगों को बुलाया। महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने महिला के शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला सीमा से पूछताछ की तो पता चला कि वह सहजलपुर के मानसिंह के मकान में किराए पर रहती है। पूछताछ में सीमा के जरिए आरोपी का नाम प्रकाश में आ गया।

मुखबिर खास से मिली जानकारी 

आरोपी की तलाश में जुटी शिकोहाबाद पुलिस को मुखबिर खास के जरिए जानकारी मिली कि उक्त मुकदमे में वांछित आरोपी मैनपुरी रोड ग्राम कंथरी की तरफ कच्चे रास्ते होते हुए मोटरसाइकिल से कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही शिकोहाबाद पुलिस अलर्ट हो गई,गिर्राज कोल्ड स्टोर के पास चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस पर झोंका फायर

मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने इशारा देकर रोकने का प्रयास किया, तब बाइक सवार बाइक को मोड़कर वापस भागने लगा। इस दौरान वह बाइक से फिसल कर गिर गया। पुलिस के पकड़ में आने से बचने के लिए बाइक सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो बाइक सवार युवक के दाहिने पैर में लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। 

अस्पताल में भर्ती 

बाइक सवार युवक की पहचान शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बोझिया गांव के रहने वाले समीर पुत्र शकील के रूप में हुई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकोहाबाद पुलिस में आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे