Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोली मारकर युवक की हत्या: घर से बुलाकर दबंगों ने मारी गोली



उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे हड़कंप मच गया। गोली मारने का कारण हाल ही में हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय अर्जुन सरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है, वही हमलावर हत्या करने के बाद मौके से भाग निकले।

नाग पंचमी के दिन हुआ था विवाद 

बताया जाता है कि नसीराबाद थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव के मजरे सिसनी गांव के रहने वाले अर्जुन सरोज पुत्र बेचू लाल का दबंग से विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण गांव के ही रहने वाले नवीन सिंह ने गांव में राजाराम पासी के घर के पास बुलाया, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घरवालों का कहना है कि अर्जुन सरोज राजाराम पासी के घर के पास पहुंचा ही था, अपने साथियों के साथ असलहे से लैस होकर पहले से मौजूद नवीन सिंह ने अर्जुन को देखते ही गोली मार दी। जिससे अर्जुन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मचा कोहराम

युवक को गोली लगते ही परिवार में कोहराम मच गया, युवक को अस्पताल ले जाने के लिए लोग सोचते लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। 

जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई, वही अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम के करवाई में जुटी है।

मुकदमा दर्ज 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों के शिकायती पत्र पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे