Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: स्कूल गई दो छात्राओं से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार



गोंडा: दो छात्राओं का अपहरण कर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्कूल में पढ़ने जा रही दो छात्राओं को क्षेत्र के चार आरोपियों ने अपहरण कर गैंग रेप किया था। घर पहुंची छात्राओं ने परिजनों से आप बीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने स्थानीय पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।

बता दे कि 24 अगस्त को विद्यालय में पढ़ने जा रही नाबालिग छात्रा और उसकी सहेली को रास्ते से चार युवकों ने अपहरण कर लिया था। घर पहुंची बदहवास दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों को आरोपियों के कारनामे से अवगत कराया था, तब मामले में छात्र के परिजनों ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस में दी तहरीर

24 अगस्त को खोड़ारे थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उनकी नाबालिक लड़की अपने सहेली के साथ पढ़ने के लिए स्कूल गई हुई थी। लेकिन स्कूल के बाहर ही खोड़ारे थाना क्षेत्र के मझौवा तोग शाहपुर गांव के रहने वाले अनस पुत्र अबुल कलाम और मझौवा तोग शाहपुर गांव के ही रहने वाले शादाब अहमद पुत्र स्वर्गीय सोहराब अली ने अपने दो अज्ञात दोस्तों के साथ मिलकर पुत्री व उसकी सहेली का जबरन अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया है। पीड़ित पिता के शिकायती पत्र पर खोड़ारे पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग छात्राओं को मेडिकल परीक्षण के लिए रवाना कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

मामले की विवेचना के दौरान आरोपी दोषी पाए गए,थानाध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता, उप निरीक्षक कामेश्वर राय, त्रियुगी शर्मा, हेड कांस्टेबल शिवकुमार नायक, कांस्टेबल सचिन यादव और प्रदीप कुमार ने अनस और शादाब अहमद को मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर से सवार होकर चंद्रदीप घाट के रास्ते जाते समय रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

बोले इंस्पेक्टर 

खोड़ारे थाना प्रभारी सर्वजीत गुप्ता ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है, अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे