Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार पैर में लगी गोली



ऑफिस जा रही समूह की महिला का दुपट्टा तक था खींचा 

खुर्शीद खान 

सुल्तानपुर।समूह की महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को बल्दीराय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। करीब 13 दिन पूर्व अपने साथी के साथ मिलकर आरोपी ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था।सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि इरफ़ान उर्फ़ मोनू निवासी गजराज का पुरवा किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उसे घेरा, शारदा सहायक खंड 16 नहर बघौना के पास पहुंचते ही उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। बचाव में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में गोली इरफ़ान के दाहिने पैर में लगी और वो गिर गया। जिसके बाद उसे लेकर सीएचसी बल्दीराय लेकर आई जहां उसका इलाज चल रहा है।

सीओ ने बताया कि आरोपी इरफ़ान व शिव बहादुर उर्फ़ लाला पर 26 जुलाई को समूह की एक महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि ऑफिस जाते समय दोनों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसका दुपट्टा तक खींच लिया था। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में रेप का एक केस दर्ज है। वही एसओ आरबी सुमन ने बताया कि आरोपी शिव बहादुर उर्फ़ लाला को पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे