Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नहर में डूब गई नवविवाहिता: पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान फिसला पांव



उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यमुना नहर में पूजन सामग्री विसर्जित करने के दौरान नव विवाहिता का पांव फिसल गया, जिससे वह यमुना नहर में गिर गई। युवती को नहर में गिरते हुए देखकर आसपास मौजूद लोगों ने गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से नहर में युवती की तलाश शुरू करवा दी, जो जारी रहा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लड़वा गांव की रहने वाली 27 वर्षीय शिवानी चार दिन पहले बेहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गंदेवड़ गांव में अपने मायके आई हुई थी। रविवार को मायके से स्कूटी पर सवार होकर शिवानी अपनी सहेली साक्षी को साथ लेकर पूर्वी यमुना नहर में पूजा का सामान विसर्जित करने के लिए आई हुई थी। जब वह यमुना नहर में पूजा का सामान विसर्जित कर रही थी तभी उसका पैर फिसल गया।

सहेली ने मचाया शोर

शिवानी को नहर में गिरते हुए देखकर साक्षी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के तमाम लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पानी के तेज बहाव के कारण शिवानी दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ रही थी।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, नहर में युवती की तलाश के लिए मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। नहर में युवती का तलाशी अभियान लगातार जारी है। युवती की खोज के लिए मौके पर पीएसी के जवान भी पहुंचे। सफलता नहीं मिलने पर हथिनी कुंड बैराज से नहर का पानी बंद कराने का भी प्रयास कराया गया। देर शाम बैराज से पानी बंद हो गया।

परिजनों में मचा कोहराम

शिवानी की सहेली साक्षी ने घर पहुंच कर शिवानी के नहर में डूबने की जानकारी दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए तत्काल मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक खोज जारी रहा।

6 माह पहले हुआ था विवाह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमीचंद की बेटी शिवानी कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत लड़वा गांव के रहने वाले निशांत से 6 माह पहले विवाह हुआ था। जहां से 4 दिन पहले शिवानी वापस अपने मायके आई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे