Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फांसी के फंदे से लटकता मिला शव



गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई, मामले की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंच गए। ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने के कारण हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार के सुबह कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत छिटनापुर गांव में 24 वर्षीय पूनम पत्नी अभिमन्यु का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। ससुराल वालों ने मृतका के मायके फोन करके घटना की जानकारी दी। जिससे मायके वालों में भी कोहराम मच गया, उन्होंने बेटी के ससुराल पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 

खुलवाया गया दरवाजा

बताया जाता है कि मृतका ने फांसी लगाने से पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को धक्के देखकर खुलवाया, इसके बाद शव को फांसी के फंदे से उतारा गया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया, घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। शव का पंचायतनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रवाना किया गया।

वर्ष 2021 में हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनहरा गांव के रहने वाले शिवनाथ की 24 वर्षीय बेटी पूनम का विवाह वर्ष 2021 में कटरा बाजार थाना क्षेत्र के छिटनापुर गांव के मजरे कोरिनपुरवा गांव के रहने वाले अभिमन्यु पुत्र रामसेवक से हुआ था। 

अक्सर होता था विवाद

बताया जाता है की शादी के कुछ दिनों तक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन झगड़े होने लगे थे।

दहेज हत्या का आरोप

मामले में मृतका के भाई सोनू उर्फ शिवकुमार ने स्थानीय पुलिस में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि बहन के ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग करते थे, मांग को लेकर उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण से हत्या कर दी गई है।

मुकदमा दर्ज 

वही इस बाबत कटरा बाजार थाना प्रभारी ने दूरभाष पर बताया कि मृतका के भाई की शिकायती पत्र पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, शव को पोस्टमार्टम भेजने के उपरांत जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे