Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेटियों की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, तीन मौत से मचा हड़कंप



उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पत्नी को बाजार भेज कर पति ने मासूम बेटियों की हत्या करके पत्नी के साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। बाजार से वापस पहुंची पत्नी ने घर का नजारा देखा तो वह मूर्क्षित हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धूमनगंज इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय पिता ने अपनी पांच वर्षीय और तीन वर्षीय बेटी के पेट में चाकू से गोद कर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने पत्नी के साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।

क्या है पूरा मामला

रविवार को धूमनगंज में रहने वाले 30 वर्षीय मनीष प्रजापति ने अपनी पत्नी संगीता को बाजार भेज दिया था। घर में अकेले होने की दौरान मनीष ने अपनी पांच वर्षीय पुत्री नैंसी और चार वर्षीय पुत्री खुशबू के पेट में चाकू मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद पत्नी के साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन घरेलू क्लेश की आशंका जताई जा रही है।

किराए के मकान में रहता था युवक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से रम्मन के पुरवा का रहने वाला मनीष उर्फ़ लल्ला अपने घर से कुछ ही दूरी पर विनोद कुमार के मकान में किराए पर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मनीष इलेक्ट्रीशियन और पेंटिंग का काम करके जीवन गुजार कर रहा था।

कपड़े लेने गई थी पत्नी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार के दोपहर में पत्नी संगीता कपड़े लेने के लिए सुलेम सराय बाजार गई हुई थी। दोपहर के बाद मार्केट से वापस लौटी तब उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने के लिए उसने पति और बच्चों को कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संगीता ने मनीष के मोबाइल पर भी संपर्क किया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। 

खिड़की तोड़कर देखा तो हुई मूर्क्षित

संगीता ने मामले की जानकारी मकान मालिक विनोद को उपलब्ध कराई, जिसके बाद विनोद और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लोगों ने खिडकी का कांच तोड़कर देखा तो लोग दंग रह गए। अंदर का नजारा देखते ही पत्नी मौके पर बेहोश हो गई। दोनों बेटियां जमीन मृत अवस्था में पड़ी थी वही मनीष फांसी के फंदे से लटक रहा था।

तीन मौत से हड़कंप

मामले की सूचना डायल 112 और क्षेत्रीय पुलिस को उपलब्ध कराई गई। तीन मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही dcp दीपक और एडिशनल सीपी एन कोलांची मोके पर पहुंच गए। 

तोड़ा गया दरवाजा

वीडियो रिकॉर्डिंग करवाते हुए मकान का दरवाजा थोड़ा गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। दोनों मासूम बच्चियों की बेरहमी पूर्वक चाकू से गोद कर हत्या की गई थी। वही फांसी के फंदे पर लटक रहे मनीष के हाथ खून से रंगे हुए थे। घटनास्थल पर ही चाकू पाया गया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम हाउस रवाना कर दिया।

बोले एडिशनल सीपी प्रयागराज

एडिशनल सीपी एन कोलांची ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पत्नी से पूछताछ जारी है। मृतक की पत्नी ने किसी प्रकार के विवाद से इंकार किया है। मामले की जांच की जा रही है, विस्तृत जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे