Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में बहन के शादी की खुशियां, मातम में तब्दील, हृदय गति रुकने से भाई की मौत



गोंडा:बहन की डोली उठने से पहले भाई की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया, शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। युवक के मौत से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के सुबह मनकापुर कस्बे के रहने वाले प्रतिष्ठित व्यवसाई 38 वर्षीय सोनू गिरी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। चार दिन बाद मृतक के बहन की बारात आनी है। 

 बता दे कि मनकापुर कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में रहने वाले सोनू गिरी पुत्र सुदेश गिरी अपने आवास पर शीशे (ग्लास)की दुकान चलाते थे, अपने प्रतिदिन रूटीन के हिसाब से गुरुवार के सुबह मॉर्निंग वॉक पर घूमने के लिए गए थे, घूम कर वापस आए और अपने कमरे में लेट गए, लंबे समय तक लेटे रहने के बाद जब नहीं उठे तब, घर वालों ने उठने के लिए आवाज दिया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला, तब परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

2 दिसंबर को है शादी: सोनू की चचेरी बहन सुरभि गिरी पुत्री राजेश गिरी की आगामी 2 दिसंबर को विवाह है, फैजाबाद से बारात आनी है। बहन की शादी के लिए घर में जोर-शोर से तैयारी चल रही थी, इसी दौरान भाई के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

नहीं रख रहे मां के आंसू:सोनू अपने भाई रवि गिरी से बड़े और बहन डॉक्टर बंदना गिरी से छोटे थे। सोनू की अपनी तीन संताने हैं, जिसमें दो बेटियां और सबसे छोटा बेटा है। सोनू की मौत से माता-पिता और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पैतृक गांव पर होगा अंतिम संस्कार: सोनू गिरी मूल रूप से मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर ग्राम सभा के मजरे गोसाई पुरवा (पूरे देवनाथ) के रहने वाले हैं। उनके पैतृक गांव पर समाधि दी जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे