Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोशल मीडिया पर पोस्ट देख कर दूल्हे ने तोड़ दी शादी, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग



गांव की लड़की का विवाह तय हो गया था, गांव के लड़के ने उसके रिश्ते की भनक लगते ही फेसबुक पर लड़की का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि गांव कि कोई भी लड़की बिना उससे साथ रात गुजारे शादी नहीं कर सकती है। होने वाले दूल्हे ने युवक का पोस्ट देखा, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। मामले में लड़की के पिता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटा कर मुकदमा दर्ज कराया है। 

मामला उतर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से जुड़ा हुआ है। यहां के निवासी पीड़ित पिता ने गांव के रहने वाले आरोपी रवि निषाद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके करतूत में उसके परिवार के लोग ही नहीं उसके रिश्तेदार भी साथ देते हैं। 

कई लड़कियों को बर्बाद कर चुका है मनचला: आरोपी रवि निषाद अपराधी प्रवृति व आशिक मिजाजी व्यक्ति है, उस पर गांव की कई लड़कियों के साथ खिलवाड़ करते हुए बर्बाद करने का आरोप है। सामाजिक बातों और लोक लाज के भय से आरोपी के खिलाफ अब तक कोई शिकायत नहीं हुई है। 

भगा ले गया था लड़की: कुछ दिनों पहले आरोपी गांव की रहने वाली एक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। जिससे एक बच्चा पैदा हो गया, अब वह उस लड़की के साथ गांव में रहता है। 

आशिक मिजाज के हौसले बुलंद: उसके हौसले को लेकर कहा जा रहा है कि वह खुलेआम कहता है कि हमारे गांव की कोई भी लड़की बिना हमारे साथ रात गुजारे शादी नहीं कर सकती है। ऐसा नहीं करने पर उसका विवाह नहीं हो पाएगा।

वर पक्ष को करता है अश्लील मैसेज: बताया जाता है कि जिस लड़की का विवाह तय हो जाता है, आरोपी उस लड़की का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वर पक्ष को भेजना शुरू कर देता है। उसके इस गंदी हरकत में उसका बड़ा भाई दीपक और उसका बहनोई सरवन भी साथ देता है।

Facebook पर पोस्ट करके तुड़वा दी शादी: पीड़ित पिता का आरोप है कि उसने अपनी बिटिया का विवाह कानपुर जिले के सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में तय किया था। इस बात की जानकारी आरोपी रवि को मिल गई। उसने facebook पर बिटिया के फोटो पर अभद्र कमेंट लिखते हुए उसके मोबाइल नंबर को लिखकर पोस्ट कर दिया। उसका पोस्ट, लड़की के होने वाले दूल्हे को पहुंच गया, जिससे होने वाले दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया।

दबंगई की हदें पार: आरोप है कि मामले में आरोपी से बात करने पर वह नाराज हो गया धमकी देते हुए कहने लगा कि अब तेरी लड़की को नहीं छोड़ूंगा, शादी नहीं हुए दूंगा।

कार्यवाही नहीं होने पर बढ़े हौंसले: पीड़ित पिता का आरोप है कि मामले में दपसौरा पुलिस चौकी को लिखित शिकायत पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए, छः मई के सुबह उसकी पुत्री शौच के लिए खेत की तरफ गई हुई थी, जहां आरोपी मिल गया, बदनियती से हाथ पकड़ कर कहा कि कुछ ऐसा वैसा करेंगे। लेकिन लड़की उससे हाथ झटक कर घर भाग आई। उसने घर वालों को आप बीती बताया। तब आरोपी के घर उलाहना देने के लिए पीड़ित पिता पहुंचा, जहां आरोपी के माता पिता उसकी पत्नी और उसके भाई ने गंदी गंदी गालियां देते हुए भगा दिया। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी लड़की को उठा ले जाने की धमकी दे रहा है।

किसी ने नहीं सुनी फरियाद: शिकायत पत्र में पीड़ित पिता ने यह भी कहा है कि ३१ मई को पुलिस अधीक्षक, आईजी प्रयागराज, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग व अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग सहित मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से गुहार लगाई, फिर भी कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय के शरण में पहुंचा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे