Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सड़क हादसे में बेटी की मौत की जानकारी मिलते पिता को आया सदमा, बेटी की मौत होते ही पिता ने तोड़ा दम



उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बेटी की हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही पिता को सदमा आ गया, घटना की जानकारी सुनते ही पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता पुत्री की मौत से गांव में कोहराम मच गया। दोनों के मौत से गांव में शोक लहर व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के विरधौरा गांव में रहने वाले साधूराम की 23 वर्षीय पुत्री किरन और बेटे सूरज की दुर्घटना हो गई। घायल अवस्था में सूरज को अस्पताल पहुंचाया गया, वही बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी के मौत की जानकारी मिलते ही पिता साधु राम को सदमा आ गया, हादसे की जानकारी मिलते ही बेसुध कर गिर गए।



कैसे हुई दुर्घटना: दरअसल 23 वर्षीय किरन को भाई सूरज बाइक पर बैठाकर उसके ससुराल छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान विरधौरा तिराहे के पास गिट्टी लदे ट्रक के चपेट में आने से किरन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही भाई सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची बल्दीराय पुलिस ने घायल बाइक चालक को एंबुलेंस से जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।



पिता को लगा सदमा: हादसे में बेटी के मौत की जानकारी पिता साधु राम को दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे प्राप्त हुई तो उन्हें सदमा आ गया। गांव वालों की माने तो बेटी के साथ हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही साधू राम अचेत होकर धराशाई हो गए। गांव वालों ने साधु राम के मुंह पर पानी छिड़क कर, अपने-अपने असर से उठाने का प्रयास किया, लेकिन साधु राम सांसें थम चुकी थी। वह फिर नहीं उठे। पुत्री के बाद पिता की मौत से गांव में सनसनी फैल गई।



बड़ी पुत्री थी किरन: साधु राम की संतानों में बड़ी बेटी किरन, 18 वर्षीय सूरज और 16 वर्षीय पंकज है। कई वर्षो पहले साधु राम की पत्नी का देहांत हो चुका था। साधु राम ने बड़ी पुत्री किरन का विवाह कर दिया था।


चालक गिरफ्तार: मामले में पारा पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर ने कहा कि महिला के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। घायल सूरज से शिकायत लेकर प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरईपुर गांव के रहने वाले ट्रक चालक दीपक कुमार यादव के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया गया है। आरोपी ट्रक चालक हिरासत में है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे