Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीने में गोली मारकर किशोरी की हत्या, अर्धनग्न अवस्था में अरहर के खेत में मिला शव



उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अब 16 वर्षीय किशोरी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अरहर के खेत में किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव पाया गया है। किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में हत्या मानकर चल रही है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव के पास अरहर के खेत में 16 वर्षीय किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव पाया गया। शव को देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वही परिजनों किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।



24 घंटे में दूसरी हत्या:बता दे कि शुक्रवार के शाम रामनगर रोहन गांव के यमुना किनारे झाड़ियां में आशु सिंह नामक युवक का शव पाया गया था, युवक को गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद किशोरी को गोली मारकर हत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया।



शुक्रवार के शाम से गायब थी किशोरी: बताया जाता है कि किशोरी शुक्रवार के शाम से घर में मौजूद नहीं थी। शुक्रवार के शाम पिता घर पहुंचा तो बेटी नहीं देखी, जिसके बाद उसने पूछताछ की। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शनिवार के सुबह शौच के लिए निकले गांव के युवक ने अरहर के खेत में 16 वर्षीय किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। वापस गांव में आकर किशोरी के परिजनों को सूचित किया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।



बोले एएसपी:अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असोथर क्षेत्र के अरहर के खेत में 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। किशोरी की पहचान हो गई है, स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। गोली लगने से किशोरी की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया लड़की की प्रेम प्रसंग के कारण से मृत्यु होने की बात सामने आ रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है, शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे