Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, दुल्हन सहित चार गिरफ्तार, जानिए कुंवारों को कैसे बनाया जाता था लुटेरी दुल्हन गैंग का शिकार



उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 9 सालों से गैंग के लोग धोखाधड़ी करते हुए शादी विवाह करके शादी में मिले जेवर और नगदी को लेकर फरार हो जाते थे। 

थाना सूरजपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि लुटेरी दुल्हन गैंग के लोग एक ही महिला की बार-बार शादी करवाते थे। शादी के बाद दुल्हन वापस अपने मायके जाती थी। इसी दौरान शादी के सारे जेवर और नगदी लेकर गायब हो जाती थी। 

ऐसे युवक होते थे शिकार: गैंग के लोग ऐसे लोगों को शिकार बनाते थे जिनके शादी की उम्र निकल चुकी होती थी लेकिन उनका विवाह नहीं हुआ होता था। या किन्हीं विशेष परिस्थितियों में उनका वैवाहिक जीवन टूट चुका होता था। उनको दूसरी शादी का झांसा देकर रिश्ते मंजूर करवाए जाते थे। शादी से पहले भी वर पक्ष से शादी करवाने के नाम पर लाखों लाख रुपए की वसूली की जाती थी।

घर के नाम पर गैंग: कुंवारों को धोखा देने के लिए चार-पांच लोग मिलकर खुद को एक परिवार बताते थे, इस दौरान शादी तय हो जाती थी। शादी के बाद दुल्हन रीति रिवाज के मुताबिक ससुराल जाती थी। जहां से वापस लौट कर मायके जाने के दौरान शादी के सारे जेवर और नगदी लेकर जाती थी, इसके बाद वापस ससुराल नहीं लौटती थी।

10 साल से चल रहा गोरख धंधा: मामले में पुलिस ने जांच में पाया कि लुटेरी दुल्हन गैंग के लोग वर्ष 2015 से अलग-अलग जनपदों में शादी करके धोखाधड़ी करते आ रहे हैं। इनके खिलाफ बुलंदशहर, अलीगढ़ जनपद में मुकदमे भी दर्ज मिले हैं।

नोएडा की लड़की को बनाया मोहरा: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि लुटेरी दुल्हन गैंग के लोग उसके संपर्क में आए थे, उन्होंने शादी करने के बाद लूट करने की योजना के बारे में बताया था, उसे दुल्हन बनाने के लिए राजी कर रहे थे, लेकिन लड़की तैयार नहीं हुई थी, उसने मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दिया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों के तलाश में लग गई थी। 

चार गिरफ्तार एक फरार: मामले में पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन गैंग का सरगना प्रदीप है, इसके साथ मालती, आमिर और संतोष शामिल है,शादी तय करवाने में संतोष बिचौलिया का काम करता था। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गैंग का एक सदस्य अभी फरार है, पुलिस उसके तलाश में जुटी हुई है। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे