Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सीके पाठक के पुत्र की ट्रेन के चपेट में आने से मौत, दुखों में तब्दील हो गई पिता के जन्मदिन की खुशियां



गोंडा:मनकापुर के वरिष्ठ अधिवक्ता के पुत्र की लुधियाना में ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के शव को लाने के लिए परिजन आधी रात को रवाना हो गए। घटना से वरिष्ठ अधिवक्ता के जन्मदिन की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनकापुर विकासखंड क्षेत्र के दतौली गांव के प्रधान प्रतिनिधि व बार एसोसिएशन महासंघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सीके पाठक के 33 वर्षीय पुत्र धनंजय पाठक उर्फ अंकू की लुधियाना में ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। 

रविवार को हुई घटना: बताया जाता है कि अंकू कुछ दिन पहले घूमने के लिए लुधियाना गया हुआ था, जहां वह ट्रेन के चपेट में आने से असमय काल कवलित हो गया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मृतक की पहचान करवाने में जुटी हुई थी। बीती रात स्थानीय पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली। इसके बाद मंगलवार बुधवार की रात में अंकु के बारे में परिजनों को जानकारी प्राप्त हुई। 

लुधियाना के लिए रवाना हुए परिजन: मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, निजी वाहन पर सवार होकर परिजन आधी रात को लुधियाना के लिए रवाना हो गए। 

जन्मदिन मनाने की चल रही थी तैयारी: बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता सीके पाठक के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन किया जाता है। 1 जनवरी को पड़ने वाले जन्मदिन के अवसर पर दतौली स्थित राम अक्षयबर पाठक इंटर कॉलेज में तमाम गरीबों को कंबल वितरण करते हुए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है। जन्मदिन को लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही थी, इसी दौरान दुखद घटना की जानकारी मिल गई। जिससे जन्मदिन मनाने की खुशियां दुखों में तब्दील हो गई।

भरा था परिवार: प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक धनंजय पाठक से बड़े भाई संजय पाठक, और छोटे भाई पंकज पाठक हैं। मृतक के दो पुत्री में 2 वर्षीय अन्नू, और 5 वर्षीय शुभी है, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे