Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता ने गोली मारकर किया सुसाइड, घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली



उत्तर प्रदेश के जालौन में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली चलने की आवाज से परिवार में सनसनी फैल गई। भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात में जिले के कोच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर में रहने वाले 40 वर्षीय भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता आकाश पहाड़िया ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। 

पत्नी से विवाद: बताया जाता है कि आकाश पहाड़िया का बीते कुछ दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था, विवाद के कारण लगभग दो माह पहले पत्नी मायके चली गई थी। तब से वह मायके में ही रह रही है। 

आधी रात को पत्नी से हुई बात: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात के लगभग ढाई बजे आकाश की फोन पर पत्नी से बातचीत हुई थी, इसके बाद आकाश ने खौफनाक कदम उठा लिया।

गोली चलने पर जाग गए परिजन: गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में मौजूद पिता अवधेश और मां ममता चौंक पड़ी। बेटे की स्थित देखकर होश उड़ गए, बेटा खून से लतफथ पड़ा था।

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित: माता पिता के गुहार लगाने से पड़ोसी इकट्ठा हो गए, आनन फानन में आकाश को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस: घटना की जानकारी मिलते ही कोंच पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र पचौरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण राय व स्थानीय चौकी इंचार्ज अवनीश पटेल मौके पर पहुंच गए।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। 

ठेकेदारी का काम करते थे आकाश: बताया जाता है कि मृतक ठेकेदारी का काम करता था, बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। वही मामले की जानकारी से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे