Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकारी महिला इंटर कॉलेज के छत पर विद्यालय कर्मी का लहूलुहान हालत में मिला शव,सिर पर हमला करके की गई हत्या



उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सरकारी इंटर कॉलेज के छत पर विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का लहूलुहान अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रिंसिपल के सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज चौकी क्षेत्र के सरकारी बालिका इंटर कॉलेज के छत पर विद्यालय के चपरासी का शव पाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विद्यालय गेट नहीं खुलने पर हुई खोज: बताया जाता है कि स्कूल का चपरासी 54 वर्षीय हीरालाल पटेल विद्यालय में चौकीदार का काम करता था। रात में विद्यालय की रखवाली करता था। प्रतिदिन सुबह विद्यालय के सभी कक्ष व मुख्य द्वार खोल देता था। लेकिन सोमवार के सुबह विद्यालय के समस्त कक्ष व मुख्य द्वार बंद मिला, इसके बाद विद्यालय कर्मी को खोजा जाने लगा। खोजते हुए विद्यालय के स्टाफ व पुलिस टीम के लोग छत पर पहुंचे तब चपरासी का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा हुआ था।

सिर पर गहरी चोट देकर हत्या: बताया जाता है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई है, आशंका व्यक्ति जा रही है कि चपरासी के सिर पर पीट-पीट कर हत्या की गई है।

मचा हड़कंप: चपरासी का शव मिलने से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया, विद्यालय के कर्मी के हत्या की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट की टीम बुलाई गई। पुलिस ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। 

बोले एएसपी: मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक भदोही ने बताया कि मृतक भदोही जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल ने सूचना दी कि विद्यालय का गेट बंद है, विद्यालय के चपरासी के द्वारा गेट खोला जाता था, आज नहीं खुला है, ऐसी स्थिति में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल और खोजबीन के दौरान विद्यालय के छत पर चपरासी का शव पाया गया। किस कारण से हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है,सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे