Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुहागरात से पहले दुल्हन नगदी जेवर लेकर फुर्र, मेहमानों को भोजन करवाते रहे लोग,भाग गई दुल्हन



उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में नई नवेली दुल्हन ने पति सहित ससुराल वालों के अरमानों पर पानी फेर दिया, सुहागरात से पहले अपनी और ननद के जेवर लेकर फुर्र हो गई। मामले की जानकारी होने पर ससुराल में भूकंप आ गया, दुल्हन के मायके पहुंचने पर दुल्हन के माता पिता ने बेटी की जिम्मेदारी से हाथ खड़ा कर दिया। अब पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घुघली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बरडीहा गांव के रहने वाले दीपक गुप्ता की शादी जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली मनीषा से तय हुई थी, 7 फरवरी को दीपक धूमधाम से बारात लेकर अपने ससुराल गया था। विवाह के सभी रीति-रिवाज पूरे होने के बाद दुल्हन की विदाई 2 दिन के लिए रोक दिया गया था। 10 फरवरी को गौना के रूप में दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची थी। शादी के उपलक्ष में भोज का आयोजन किया गया था, घरवाले मेहमानों के मेहमान नवाजी में लगे हुए थे इसी दौरान 11 फरवरी के रात दुल्हन लापता हो गई।

नगदी जेवर गायब: दुल्हन के गायब होने के बाद घर वालों ने घर में रखी नगदी, दुल्हन के लाखों रुपए के जेवर, दूल्हे की बहन के जेवर सब गायब थे, जिससे घरवालों व रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।

टूट गए सपने: दीपक ने अपनी दुल्हन को लेकर हसीन सपने देखे थे, शादी के बाद वह उसे दूर दूर घुमाने के लिए ले जाने वाला था। गौना होने के बाद अभी घर में विभिन्न रीति-रिवाज के अनुसार खुशियां मनाई जा रही थी, लेकिन दुल्हन सुहागरात से पहले ही चंपत हो गई। जिससे उसके सारे अरमान धरे के धरे रह गए।

सास ससुर ने खड़ा किया हाथ: दुल्हन के गायब होने के बाद घर की स्थिति देखने पर घर वालों को सारी स्थिति का अंदाजा हो गया, जिसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन के मायके पहुंच गए, जहां पूरी बात से अवगत होने के बाद दुल्हन के माता पिता ने बेटी की जिम्मेदारी से हाथ खड़ा कर दिया। कहा की बेटी ने ऐसा किया है तो अब हमारा उससे कोई नाता नहीं है। 

जांच में जुटी पुलिस: मामले में पीड़ित दूल्हे ने घुघली पुलिस में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे