Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर झिलाही मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, ट्रैक्टर से गिर कर पहिए में फंस गया सवार, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग



उत्तर प्रदेश के गोंडा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक मासूम को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर का अगला पहिया उखड़ कर पिछले पहिए के पास पहुंच गया, इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार युवक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर दोनों पहियों के बीच फंस गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मासूम को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गोंडा मार्ग स्थित हिंदू सिंह पुरवा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर के पास खेल रहे किशोर के ऊपर चढ़कर पेड़ से टकरा गया। जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। किशोर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

मासूम गंभीर: रविवार के शाम हिन्दू सिंह पुरवा गांव के रहने वाले मनोज प्रजापति का 6 वर्षीय मासूम पुत्र बिरजू अपने घर के सामने खेल रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार से मनकापुर के तरफ से झिलाही बाजार के तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्राली मोड पर मुड़ने के दौरान सामने से एक बाइक के आ जाने से अनियंत्रित होकर मनोज प्रजापति के घर के तरफ दौड़ पड़ा। जो घर के सामने खेल रहे मासूम को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गया।



पहियों के बीच फंसा सवार: बताया जाता है कि ट्रैक्टर अत्यधिक तेज रफ्तार में होने के कारण हादसे के दौरान पेड़ से टकराते ही ट्रैक्टर का अगला पहिया टूटकर पिछले पहिए के पास पहुंच गया, इसी दौरान ट्रैक्टर पर सवार युवक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर दोनों पहियों के बीच फंस गया। हालांकि मौके पर पहुंची भीड़ ने ट्रैक्टर को धक्के देकर दोनों पहियों के बीच में दूरी करवाते हुए फंसे हुए युवक को बाहर निकाल लिया, गनीमत यह रहा कि युवक को महज मामूली चोटें आई। जो निकलने के बाद सीधे अपने घर के लिए रवाना हो गया।

बोले चिकित्सक: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर के इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में घायल 6 वर्षीय बच्चे को लाया गया था, उसके दाहिने कान से ब्लीडिंग हो रही थी, दांत भी हिल गए थे, गंभीर चोट होने के कारण डायल 108 एंबुलेंस के सहायता से प्राथमिक उपचार देखकर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है।

बोले इंस्पेक्टर: मामले में मनकापुर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने दूरभाष पर बताया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बच्चे को ठोकर मार दिया है, जिसे स्थानीय चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे