Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला की हत्या कर नहर की झाड़ियां में फेंका शव, छानबीन में जुटी पुलिस



उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में नहर के झाड़ियां के पास नवयुवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम भेज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार के देर शाम मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर भरथा गांव के पास से गुजरने वाली नहर के झाड़ियां में एक महिला का शव पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट बुलाई गई।

ग्रामीणों ने देखा शव: बताया जाता है कि राप्ती नदी के झाड़ियां में खून से लतफथ महिला का शव ग्रामीणों ने देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया।

हत्या कर फेंका शव: आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करके उसके शव को नहर के कछार झाड़ियां में फेंक दिया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान है। शरीर खून से लतफथ पाया गया है।

नहीं हो सकी पहचान: झाड़ियां में मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है, आशंका जताई जा रही है कि इलाके से दूर की रहने वाली किसी महिला की हत्या करके शव छुपाने के उद्देश्य से नहर के पास झाड़ियां में फेंक दिया गया है। पुलिस ने मामले में पड़ताल के उपरांत महिला की पहचान करवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी, हालांकि पुलिस महिला के शव की पहचान करवाने के लिए प्रयासरत है। शव की पहचान होने से आरोपी तक पहुंचने के रास्ते खुल जाएंगे।

बोले एएसपी: मामले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की बॉडी मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ उच्च अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। कार्रवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे