Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुर्गे के हत्या पर FIR दर्ज! जमीन विवाद में मुर्गे की हत्या, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग



उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ एक मुर्गे की मौत पर पुलिस ने गंभीरता से केस दर्ज कर लिया! एफआईआर दर्ज होने के कारण मामला सोशल मीडिया में छा गया है। यूजर्स मुर्गे को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

मामला पकड़ी थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर गाँव से जुड़ा है। यहां दो पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद ने जब हिंसक रूप लिया, तो एक बेकसूर मुर्गा ईंट-पत्थरों की मार से मारा गया। अब पुलिस ने इस "मुर्गा हत्याकांड" की जाँच शुरू कर दी है।  

क्या हुआ?: मामला कुछ यूं है कि आरती देवी और उनके पड़ोसी सूरज राम के बीच ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 21 मार्च की सुबह झगड़ा इतना बढ़ा कि सूरज राम और उनकी पत्नी शीला देवी ने गुस्से में आरती देवी के पाले हुए मुर्गे पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे मुर्गा घायल होकर मर गया। जब आरती देवी ने विरोध किया, तो उन्हें भी गालियाँ दी गई और मारपीट की गई।  

मुर्गे की हत्या पर FIR कैसे?: मामले में आरती देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने मुर्गे की मौत को भी शामिल किया। पुलिस ने अपराध की धारा 325 के तहत भी मामला दर्ज किया है, जिसके तहत सजा का प्रावधान है।  

सोशल मीडिया पर तहलका: मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर छा गया है, जहाँ लोग इस पर तमाम बातें कह रहे हैं। कुछ मजेदार कमेंट्स ऐसे भी आए हैं कि "अब तक तो लोग मुर्गे बिरयानी बनते थे, अब उनकी हत्या पर केस होगा!" वहीं एक यूजर ने कहा कि "जमीन का झगड़ा था, मुर्गा क्या कर रहा था बीच में?" 

वहीं एक यूजर ने लोगों को सोचने के साथ हंसने पर भी मजबूर कर दिया, कहा कि "अगर मुर्गे की हत्या पर केस चल सकता है, तो क्या अब मच्छर मारने पर भी मुकदमा होगा?"  

क्या कहती है पुलिस?: थाना प्रभारी ने बताया, हमने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है, जांच उपरांत अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुर्गे को इंसाफ?: अब यह मामला कानूनी जांच पड़ताल का हिस्सा बन गया है, अब देखना होगा कि क्या वाकई मुर्गे को इंसाफ मिलेगा?

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे