Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस



अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


8 मार्च को प्रेस 8 मार्च, 2025 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में ‘‘अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस‘‘ मनाया गया । 


विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एमपी तिवारी ने समस्त छात्र छात्राओं को बताया कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रति वर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। आज का दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल आदि हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों का सम्मान करने का दिन है। इसके अलावा इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरूषो के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई है। हर क्षेत्र में वह अपना मिसाल कायम कर रही है। हम सभी को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के प्रति समाज मे व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।


 विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें मरियम (डाक्टर), रिया (वकील), सौम्या (अध्यापिका), श्रेया (म्यूजिशियन), काव्या (पुलिस), मेधावी (भारत माता), वेदांसी (नृतिका), स्वास्तिका (रानी लक्ष्मी बाई) आदि ने महिला दिवस पर बहुत सुन्दर व मनमोहक अभिनय करके सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक एवं उप प्रधानाचार्या ने लघु नाटिका में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मैडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित शिक्षिकाओं में पूनम चैहान, नीलम श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव, उर्वशी शुक्ला, नेहा श्रीवास्तव, लता श्रीवास्तव, शालिनी दीक्षित, रेसू तिवारी, उमा तिवारी, खुशबू, कहकंशा, मोहनी, नाजिया, रितू श्रीवास्तव, रूबी त्रिपाठी, वैष्णवी श्रीवास्तव, आयुशी सिंह, आयशा, शोभा तिवारी आदि उपस्थिति होकर ‘‘अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस‘‘ को मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे