Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानी की रंजिश ने ले ली हिंसक करवट: पूर्व प्रधान के भतीजे को सरेआम मारी गोली



उत्तर प्रदेश के बहराइच में ग्राम पंचायत की रंजिश में पूर्व प्रधान के भतीजे को गोली मार दी गई। गंभीर दशा में बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर।


 उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रधानी चुनाव के रंजिश में बंदूके तड़तड़ा उठी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला मुख्यालय से राजधानी रेफर किया गया है।


बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव में शुक्रवार को पुरानी प्रधानी रंजिश ने एक बार फिर खून की कहानी लिख दी। ग्राम पंचायत की राजनीति अब सिर्फ वोटों की लड़ाई से बंदूकों और बदले की आग की तरफ चली गई। पूर्व प्रधान के भतीजे राजन अवस्थी को पेट में गोली मार दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दिया गया है।


राजनीति का बदला: पीड़ित के भाई एडवोकेट आशुतोष अवस्थी के अनुसार, उनका भाई राजन गांव में जा रहा था , इसी दौरान दुकान में बैठे सचिव अवस्थी, मृत्युंजय और शिवम नाम के तीन लोगों ने अचानक हमला कर दिया। "पहली गोली सचिव अवस्थी ने चलाई, दूसरी मृत्युंजय ने। मेरा भाई गोली लगते ही गिर गया। दो लोगों के पास असलहा था। ये सब सोची-समझी साजिश थी। पहली गोली लगते ही गिर जाने के कारण दूसरी गोली नहीं लगी"


बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में ग्राम प्रधान पद को लेकर पहले से ही तनातनी चली आ रही है। वर्तमान प्रधान सचिव अवस्थी की पत्नी हैं, जबकि आशुतोष की मां गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घायल राजन को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। टीम ने मौके पर गहराई से छानबीन की।


पंचायत की राजनीति पर उठे सवाल

इस वारदात के बाद गांव में एक अजीब सा सन्नाटा है। हर कोई सहमा है, और लोगों की ज़ुबान पर एक ही सवाल है, क्या अब ग्राम सभा की लड़ाई गोलियों से लड़ी जाएगी?"



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे