Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा ने बूथ स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर के सभी बूथों पर भाजपाइयों ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया।


12 अप्रैल को गांव चलो अभियान के दौरान बूथ समिति की बैठक, ग्राम चौपाल एवं लाभार्थियों से संपर्क कर सरकार के उपलब्धियां के बारे में लोगों को जानकारी दी। पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम ने बलरामपुर सदर के ग्राम दल्लीपुर गोपलापुर में मंदिर पर साफ सफाई किया। घर-घर संपर्क अभियान में विधायक बोले कि योगी सरकार ने प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले चलने का संकल्प लिया है। बलरामपुर जिले को योगी सरकार ने कई उपहार दिए हैं। विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज व देवी पाटन कॉरिडोर का गठन सहित तमाम उपलब्धियां शामिल है। गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बखर कोटवा मदरहवा में अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के भाजपा सरकार के 8 वर्षों का कार्यकाल शानदार है। देश में अप आज तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य योगी सरकार के नेतृत्व में बन गया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने तुलसीपुर विधानसभा के ग्राम सुदर्शन जोत में स्वच्छता अभियान चलाया। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार गरीब, किसान, नौजवान, महिला व पुरुष सभी वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। भाजपा की सरकार में सड़कों का जाल बिछाया गया है। अब कहीं भी आने-जाने में लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। शिवपुर मंडल के देवपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बूथ समिति की बैठक एवं चौपाल लगाकर लोगों को पत्रक वितरित किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने युवाओं को रोजगार के लिए नए अवसर प्रदान किए हैं। युवा आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। महिलाएं आज प्रदेश में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम संयोजक वरुण सिंह मोनू ने पूरबटोला पश्चिम, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा ने खलवा एवं जिला कार्य समिति सदस्य संदीप उपाध्याय ने बहरे कुइयां सहित तमाम भाजपाइयों ने गांव चलो अभियान में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे