Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रिश्वत लेते पकड़े जाते ही गिड़गिड़ाया लेखपाल, ग्राम प्रधान से मिलीभगत करके गरीब महिला से ली थी रिश्वत की पहली किस्त

अंबेडकरनगर के जलालपुर में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार, रिश्वत लेते पकड़े जाने पर गिड़गिड़ाने लगा लेखपाल, लेखपाल के पकड़े जाने का वीडियो वायरल। 

Ambedkar-Nagar-Jalalpur-lekhpal-Arun-Kumar-rishwat-lete-girftar


उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल के शर्ट के पॉकेट से रिश्वत की रकम बरामद कर टीम ने कार्रवाई की है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के दोपहर जलालपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बसिया गांव का लेखपाल अरुण कुमार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बसखारी पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है। 


क्या था मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जलालपुर थाना क्षेत्र के बसिया गांव में महिला अपने पुश्तैनी मकान में बच्चों के साथ रहती थी। ग्राम प्रधान महिला को धमकी देते हुए कहता था कि उसका घर सरकारी जमीन में बना हुआ है। जिसे जल्द से जल्द गिरवा दिया जाएगा। इस पर सार्वजनिक रास्ता बनेगा। तब मामले में महिला ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए गुहार लगाई थी कि उसके पूर्वज उसी जमीन में लगातार रहते आए हैं। ग्राम प्रधान घर गिरवाने की धमकी दे रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच सौंपी थी, तहसीलदार ने लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा था। लेकिन लेखपाल ग्राम प्रधान से मिल गया, उसने ग्राम प्रधान से मिलीभगत करके उसके पक्ष में पुश्तैनी जमीन होने रिपोर्ट लगाने के लिए 25 हजार रुपए की मांग की।


पहली किस्त में गिरफ्तार 

मकान गिरने की बात सुनकर महिला लेखपाल से बहुत गिड़गिड़ाई, मकान को बचाने के लिए उसने निवेदन किया, तब लेखपाल ने बताया कि इस पर रिपोर्ट लगाने के लिए 25 हजार रुपए लगेंगे। लेकिन महिला 25 हजार की रकम देने में सक्षम नहीं थी। जिसके लिए भी उसने लेखपाल से हाथ-पांव जोड़े, लेखपाल ने महिला की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दरियादिली दिखाई। कहा कि दो किस्तों में रकम अदा कर दो, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान भ्रष्टाचार निवारण संगठन से संपर्क करके महिला ने अपनी व्यथा बताई। इसके बाद अलर्ट हुई टीम ने लेखपाल को पकड़ने की योजना बना डाली। महिला ने लेखपाल को जलालपुर बाजार के साहू किराना स्टोर के पास जैसे ही रिश्वत की पहली रकम 10000 रुपए दी, लेखपाल ने चट से जेब में रख लिया। दुकान पर ग्राहक बनकर खड़ी एंटी करप्शन टीम ने रुपए रखते ही लेखपाल को दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम से रंगे हाथों पकड़े जाते ही लेखपाल गिड़गिड़ा कर हकलाया। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सदस्यों ने लेखपाल के जेब से रिश्वत की रकम बरामद कर पकड़ लिया। देखिए वीडियो 👇



जांच के बाद हुई गिरफ्तारी 

एंटी करप्शन टीम के मुताबिक 27 मई को महिला ने संगठन से संपर्क करके अपनी पीड़ा बताई थी। महिला के द्वारा लगाए गए आरोप की गोपनीय जांच की गई। उसके आरोप सही पाए गए, इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार करने की योजना बनाई।


बोले प्रभारी 

मामले में एंटी करप्शन टीम इकाई अयोध्या प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ट्रैप टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बसखारी पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे