जौनपुर के बदलापुर में गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पिस्टल बरामद।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीती शाम एक महिला को गांव के ही व्यक्त ने गोली मारकर घायल कर दिया। तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार के शाम लगभग 4:00 बजे बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापट्टी गांव की रहने वाली फूल पत्ती देवी को गांव के ही रहने वाले जय भारत मिश्रा ने गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर दशा में महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के घर काम करता था पति
मृतका का पति रामजतन कनौजिया आरोपी जय भारत मिश्रा के यहां काम करता था। मालिक ने रामजतन की पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर दशा में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान फूल पत्ती देवी की मौत हो गई।
गोली मारने का कारण
अधेड़ महिला फूल पत्ती देवी को आरोपी ने गोली क्यों मारी अभी इस आशय की जानकारी नहीं हो सकती है, हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हुई है।
बोले एएसपी
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि पीड़ित पति के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से असलहा बरामद हो गया है। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके का जांच पड़ताल किया है। गोली चलाने के कारणों की जांच की जा रही है।
हां नहीं
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ