📢 ब्रेकिंग: गोण्डा में हत्या का मामला | पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सपा का पीडीए सम्मेलन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता डॉ भानु तिवारी ओर से महाराजगंज तराई क्षेत्र के सुगानगर में पीडीएस सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
30 मई को बलरामपुर जिले की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार लगातार पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया । पीडीए सम्मेलन के जरिए न केवल समाजवादी पार्टी अपने कोर वोटरों को साधने में जुटी हुई है। बल्कि इसके जरीये वह उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम नाकामियों को गिनाने व उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार की वजह से बढ़ रही बेरोजगारी महंगाई की तरफ आम जनमानस का ध्यान केंद्रित करने में जुटी हुई है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद चुनावों के गोंडा से प्रत्याशी रहे डॉ भानु त्रिपाठी महराजगंज तराई के सुगानगर लहेरी में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान सैंकड़ों का संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सपा नेताओं का विचार सुना।
 समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस दौरान जमकर भारतीय जनता पार्टी नीत उत्तर प्रदेश सरकर को घेरने का काम किया। इस दौरान डॉक्टर भानु त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकर के द्वारा सभी समाज के लोगों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है। प्रदेश सरकर के शासन में भ्रष्टाचार और अन्य तरह के अपराधओं की भरमर हो गई है। महंगाई अपने चरम स्थिति पर है। कभी गैस सिलेंडर का दम कभी 400 हुआ करता था। वो आज तकरीबन 950 में बिक रहा है। आम जनमानस सब्जी, दाल, चावल, आटा इत्यादि के लिए भी परेशन होता दिखाई दे रही है। इतनी भीषण महंगाई में तामम तरह की समस्याएं आम जनमानस को हो रही हैं। लेकिन सरकर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने भाजपा की सरकर को घेरते हुऎ कहा कि यह सरकार दिन ब दिन आम जनमानस के साथ समस्याएं पैदा कर रही है। यह महिला, किसान, मजदूर, गरीब, युवा व बुजुर्ग विरोधी सरकर है। लिस सरकार को केवल शोषण करना आता है। ना की किसी के साथ जन कल्याण की भावना के साथ पेश आना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुऎ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वरमा ने कहा कि यह सरकर सर्व समाज की विरोधी सरकर है। इस में ना तो युवाओं की पूछ है। ना ही बेरोजगारों की पूछ है। इस सरकार में भ्रष्टाचार आम होता जा रहा है। आपराधिक आंकड़ों में उत्तर प्रदेश अव्वल है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ओमकारनाथ पटेल ने कहा कि यह सरकर हमारे ऊपर तो आरोप लगाती थी कि हम यादव समाज के लोगों को विशेष तरजीह दे रहे हैं। लेकिन इस सरकार में एक विशेष समाज के लोगों को ही बड़ा स्थान मिला हुआ है। चाहे प्रशासनिक पदों की बात कर ली जाए या तमाम ऐसे पदों की सभी जगहों पर एक विशेष समाज के लोगों का आज कब्जा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल और केवल एक विशेष समाज के लोगों को फायदा दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिस तरह से समाजवादियों के डीएनए की बात की थी। उससे कहीं ना कहीं लगता है कि उन्हें अपना और अपनी पार्टी के डीएनए को चेक करवाने की अवशयकता है। उन्होंने कहा की हम 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में आ रहे हैं और हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनएंगे। इस दौरान हम सर्व समाज के लोगों को लेकर साथ चलते हुऎ एक मजबूत और दूरगामी सोच वाली सरकर को बनाने का कार्य करेेंगे ।कार्यक्रम मे डा भानु त्रिपाठी, प्रदेश सचिव ओमकारनाथ पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, युवा नेता महेंद्र कुमार व इत्यादि पदाधिकारी व नेतागण मौजूद रहे।

🗳 आपकी राय: क्या यह कार्रवाई सही रही?
हां नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे