Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पति ने फोन पर काहे तीन शब्द मौत के मुंह में समा गई विवाहिता

चौरी चौरा में पति से प्रताड़ित विवाहिता ने मायके में लौटने के बाद सुसाइड कर लिया। मोबाइल पर फोन करके पति ने तीन तलाक दे दिया, पुलिस ने मामले में शिकायत नहीं दर्ज की थी।



गोरखपुर के चौरी चौरा में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने परिवार को तोड़ कर रख दिया है। एक विवाहिता की भावनाओं ने इतना रौंदा की उसने तनाव में आकर सुसाइड कर लिया। दावा किया जा रहा है कि महिला के पति ने फोन करके उसे तीन तलाक देते हुए रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद उसने थाने पर न्याय की गुहार लगाई लेकिन वहां उसकी फरियाद नक्कारखाने में तूती साबित हुई।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड संख्या 3 के रहने वाले नसरुद्दीन की पत्नी आशिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि 24 वर्षीय पुत्री सानिया अपने ससुराल मुंबई गई हुई थी। ससुराल में उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित होना पड़ा। जिससे परेशान होने के बाद वह बीते शुक्रवार को वापस अपने मायके चली आई थी। 


सुकून के आस में मौत: वर्ष 2023 के 7 अगस्त को सानिया की मुंबई के अली अहमद के बेटे सलाउद्दीन रंगरेज से निकाह हुआ था। सानिया यह सोचकर मायके लौटी थी कि कुछ दिन यहां रहकर वह सुकून से अपना समय गुजारेगी, गुजरते वक्त के साथ पति से विवाद हल्का हो जाएगा, लेकिन सब कुछ उसकी सोच के विपरीत हुआ।


तलाक के तीन शब्द: सोमवार को पति ने सानिया को फोन किया, इस दौरान दोनों की बात सुलझने के बजाय उलझती हुई चली गई, नाराज होकर पति ने सानिया को फोन पर तीन तलाक दे दिया। इस तीन शब्द ने सानिया को अंदर से झकझोर कर रख दिया। उसका सारा आत्मविश्वास डगमगा गया। लेकिन उसने हार नहीं मानी वह सीधा पुलिस में जा पहुंची।


अनसुनी फरियाद: आशिया का दावा है कि वह अपनी पुत्री के साथ चौरी चौरा थाने पर पहुंची जहां पर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए मामले से हाथ खड़ा कर दिया कि उक्त मामला मुंबई के क्षेत्राधिकार में है। पुलिस से निराशा मिलने के बाद दोनों घर लौट आई।

 

अस्पताल तक का सफर: रात में सानिया ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा लिया,तत्काल घर वालों ने उसे मुंडेरा बाजार के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। लेकिन परिवार जिला मुख्यालय लेकर जाने के बजाय एम्स के तरफ लेकर गया, पहुंचते ही चिकित्सकों ने कहा कि सानिया की मौत हो चुकी है।


टल सकता था हादसा: घटना के बाद चौरी चौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया, वहीं परिजन रो-रो कर बेहाल हैं, कहा जा रहा है कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर दी गई होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं हुई होती। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे