बुलंदशहर में मामी का 12 साल छोटे भांजे से इश्क, घर से फरार हुए मामी भांजे, होटल में साथ जीने मरने का किया असफल प्रयास, जहर खाने से बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मामी भांजे के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला देखने को मिला है। मामी अपनी उम्र से 12 साल छोटे भांजे पर फिदा हो गई। इसके बाद दोनों ने होटल में जहर खा लिया। पुलिस को छापेमारी के दौरान मिले मामी भांजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, बुलंदशहर के नगर क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है, यहां मामी भांजे में इश्क कुछ यूं परवान चढ़ा कि रिश्तो की मर्यादा, लोक लाज और समाज की गरिमा को दरकिनार करते हुए दोनों फरार हो गए, गजब की बात यह रही कि मामी भांजे की उम्र में 12 साल का फासला है। मामी भांजे से 12 साल बड़ी है।
होटल में आत्महत्या का प्रयास
बताया जाता है कि मामी और भांजे में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो 17 जून को दोनों के सर चढ़ गया, इसके बाद दोनों घर से भाग निकले। मामी भांजे ने होटल में कमरा लिया, जहां जहरीला पदार्थ खाकर दोनों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन तभी दोनों की खोज में पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दी, दोनों की स्थिति गंभीर पाकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैसे पहुंची पुलिस
दरअसल, दिल्ली के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली युवती का विवाह बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में हुआ था, इसके बावजूद मामी का दिल्ली के रहने वाले भांजे से प्रेम प्रसंग जारी था। 17 जून को मामी दिल्ली से फरार हो गई थी, तब घर वालों ने दिल्ली के दयालपुर पुलिस में गुमशुदगी का मामला पंजीकृत कराया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए महिला को खोजना शुरू किया, तब उसका लोकेशन बुलंदशहर के रोडवेज बस स्टॉप के पास स्थित एक होटल में पाया गया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर बुलंदशहर पुलिस तत्काल होटल पहुंच गई। जहां दोनों की स्थिति को गंभीर पाते हुए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर दिया।
दिल्ली पुलिस के सुपुर्द
मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस बुलंदशहर पहुंच गई, तब तक मामी भांजे के सेहत में चिकित्सकों ने सुधार की घोषणा कर दी थी। बुलंदशहर पुलिस ने मामी भांजे को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ