Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में पिता-पुत्र ने नदी में लगाई छलांग, पुत्र की मौत

गोंडा के कर्नलगंज में पिता पुत्र ने नदी में लगाई छलांग, अज्ञात कारणों से आत्महत्या का प्रयास,  नदी में डूब कर किशोर की मौत, पिताक स्थिति गंभीर, लोगों ने नदी में कूदकर पिता की बचाई जान।



पंश्याम त्रिपाठी 

गोंडा। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पसका के त्रिमुहानी घाट पर पिता-पुत्र ने किसी कारण के चलते नदी में छलांग लगा दी, जिसके परिणामस्वरूप 14 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। मृतक की पहचान नवनीत गोस्वामी (14) पुत्र अरविंद गोस्वामी के रूप में हुई है, जो कलवारी गांव के निवासी बताये जाते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार को त्रिमुहानी घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद के कारण पिता अरविंद गोस्वामी और उनके बेटे नवनीत ने नदी में कूदने का फैसला किया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अरविंद गोस्वामी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, नवनीत को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है,लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। लोगों में इस घटना को लेकर शोक की लहर है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे