Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में हत्या आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, कोर्ट मैरिज के बाद पत्नी की हत्या करके भाग आया था घर

गोंडा के धानेपुर पहुंची पंजाब की लुधियाना पुलिस, हत्या आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार, प्रेम विवाह करके युवक ने प्रेमिका की कर दी थी हत्या, घर पहुंच कर बेखौफ घूम रहा था आशिक।



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा पहुंची पंजाब के लुधियाना पुलिस ने हत्या आरोपी प्रेमी को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी लुधियाना में फरार चल रहा था। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमखडवा गांव के मजरे ख्वाजा जोत के रहने वाले भगवती प्रसाद यादव के 22 वर्षीय पुत्र सुनील यादव को लुधियाना (पंजाब) के डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने धानेपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। 


प्यार के बाद मैरिज फिर हत्या 

बताया जाता है कि सुनील रोजगार के सिलसिले में 5 वर्ष से लुधियाना रहता था, इसी दौरान फैक्ट्री में काम करने वाली यूपी के संत कबीर नगर की राधिका उसके संपर्क में आ गई। इसके बाद दोनों में प्रेम का सिलसिला चल पड़ा, 3 वर्षों तक दोनों एक दूसरे के टच में रहे, फरवरी माह में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन यह रिश्ता 6 महीने भी नहीं चल सका 9 जून को राधिका और सुनील में कुछ विवाद हुआ, तभी सुनील ने राधिका की हत्या कर दी।


पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

22 वर्षीय राधिका के पिता राम वृक्ष के शिकायती पत्र पर लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी के तलाश में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुल्तान सिंह, उप निरीक्षक आदित्य शर्मा, हरप्रीत सिंह और सुरेंद्र सिंह गोंडा जनपद के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डिवीजन नंबर 3 पुलिस गोंडा में कई दिनों तक जमी रही।

हत्यारोपी सुनील यादव


नहीं पहुंच सकेगी पुलिस, भागा घर

पत्नी की हत्या करने के बाद, सुनील अपना सारा सामान बटोर कर लुधियाना से भाग निकला था, पुलिस से बचने के लिए उसने अपने घर धानेपुर रमखड़वा मजरे ख्वाजा जोत का रुख किया। घर पहुंचने के बाद सुनील दो-चार दिन छिप कर बैठा रहा, लेकिन दो-चार दिनों बाद उसे लगा कि अब पुलिस उसे नहीं खोज सकेगी। जिसके बाद वह सामान्य तरीके से रहने लगा। लेकिन लुधियाना पुलिस सुनील को खोजते हुए उसके घर तक पहुंच गई। धानेपुर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लुधियाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


बोले इंस्पेक्टर 

धानेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पंजाब के लुधियाना डिवीजन नंबर 3 थाना में वांछित हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड के लिए विवेचना कर रही पुलिस टीम को सौंपा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे