Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में लेखपाल की आपत्ति पर रूका चकमार्ग पर अवैध निर्माण



पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी क्षेत्र के शाहपुर गांव में चकमार्ग पर अवैध निर्माण हो रहा था। लेखपाल की आपत्ति पर फिलहाल पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया है।

   शाहपुर गांव के लेखपाल विनीत कुमार ने पुलिस को दिए गये शिकायत पत्र में बताया कि गांव में स्थित चकमार्ग गाटा संख्या 65 पर ही गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसलिए सीमांकन होने तक उक्त निर्माण कार्य को बंद कराया जाये।

चौकी प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि गांव के ही मो अयाज उर्फ भोलू द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन भूमि के कुछ अंश पर हो रहे निर्माण को लेखपाल कि आपत्ति पर सीमांकन होने तक के लिए निर्माण रोकवा दिया गया है।वहीं मो अयाज का कहना है कि उनके द्वारा कराया जा रहा निर्माण पूर्णतया नियमानुसार किया जा रहा है। जमीन उनकी पत्नी आतिका उस्मानी के नाम बैनामा है। यदि सरकारी भूमि पर निर्माण पाया जायेगा तो वह स्वयं हटा लेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे