Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चार बहुओं की सास युवा प्रेमी के साथ फरार, चारों बहुओं के जेवर लेकर भागी सास

ललितपुर के जखौरा में चार बहू की सास 30 वर्षीय प्रेमी संग फरार हो गई। मामले में बुजुर्ग पति ने न्याय की गुहार लगाई। पुलिसिया कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। 



उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चार बहुओं की सास अपने प्रेमी संग फरार हो गई। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली चार बहुओ की सांस 2 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसको लेकर परिजनों ने स्थानीय पुलिस में गुहार लगाई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंगा। देखते ही देखते दो महीने गुजर गए तब बुजुर्ग पति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर गुहार लगाई। 


हैरान है लोग 

बताया जाता है कि महिला 65 वर्ष से अधिक उम्र की है वही उसका प्रेमी महज 30 वर्ष का है। जब महिला अपने 30 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई तब उसके इश्क का पर्दाफाश हुआ। दरअसल, 30 वर्षीय युवक महिला के आगे पीछे लगा रहता था, दोनों लगातार मिलते रहे लेकिन उम्र के लिहाज से किसी ने इनके ऊपर कभी शक नहीं किया। 2 महीने पहले महिला और युवक जब एक साथ गायब हो गए तब लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई। 


खाली हाथ नहीं गई महिला 

बुजुर्ग पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से खाली हाथ नहीं गई है बल्कि उसके चार बहुएं हैं, वह अपने चारों बहूओ के सोने चांदी के जेवर अपने साथ लेकर गई है। जिससे बहुएं भी हक्का-बक्का है। बुजुर्ग पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को उसका 30 वर्षीय प्रेमी अपनी बातों में बरगला कर अपने साथ ले गया है। मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।



क्या कहती है ललितपुर पुलिस 

मामले में ललितपुर पुलिस ने x पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, क्षेत्राधिकारी सदर को जांच व आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे