Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोता रहा दूल्हा, शादी के छठवीं रात प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन, नई नवेली दुल्हन के भागने से चर्चाओं का बाजार गर्म

संत कबीर नगर के धनघटा में शादी के 6 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, नगदी जेवर लेकर प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत।

SantKabirNagar-dhanghata-nai-naveli-Dulhan-Premi-Sang-farar


उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है, यहां शादी के 6 दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी संग भाग निकली है। जिससे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की नई नवेली दुल्हन शादी के 6 दिन बाद भाग गई है। मामले में दूल्हे के पिता ने स्थानीय पुलिस में शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है। शादी के छठवें दिन दुल्हन के भागने से मामला गांव के साथ-साथ इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। 


रिश्तेदारों के विदा होते ही भाग निकली दुल्हन 

बताया जाता है कि गांव का रहने वाला युवक शादी करके 6 दिन पहले नई नवेली दुल्हन को विदा करवाकर घर लाया था। इसके बाद बहू भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पूरे घर में खुशियां अपने शबाब पर थी, दूल्हे के साथ-साथ घर वाले भी शादी के जश्न में डूब गए थे, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी यह खुशी ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। शादी के चंद दिनों बाद नई नवेली दुल्हन अपने सारे जेवर और मुंह में मिले हुए दिखाई के छप्पन सौ रुपए लेकर भाग गई। 


प्रेमी के साथ भागने की आशंका 

परिजनों को आशंका है कि नई नवेली दुल्हन का शादी के पहले से किसी युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसकी परिवार वालों को भनक भी नहीं थी। शादी के बाद 5 दिनों में घर वालों को उसके प्रेम संबंधों का एहसास भी नहीं हुआ, शादी के छठवें दिन वह सारे जेवर और नगदी लेकर भाग निकली। 

खुला था दरवाजा नहीं थी दुल्हन 

शादी के छठवें रात युवक की सोते समय अचानक नींद टूट गई, तो उसकी दुल्हन कमरे में नहीं थी, दरवाजे की तरफ नजर गई, तब युवक ने सोचा कि बाहर किसी काम से निकली होगी, कुछ देर बीतने के बाद दुल्हन नहीं लौटी तब, युवक ने दुल्हन की खोज शुरू की। घर से लेकर नाते रिश्तेदारों में सभी जगह तलाश के बावजूद उसका कहीं सुराग नहीं लगा। तब थक हार कर स्थानीय पुलिस में गुहार लगाई।


परिवार में हड़कंप

नई नवेली दुल्हन के जेवर के साथ गायब होने के कारण परिवार में हड़कंप मचा है, परिवार वाले आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि दुल्हन निश्चित ही अपने प्रेमी के साथ भाग है। वही गांव व इलाके में नई नवेली दुल्हन के भागने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग यह कह रहे हैं कि भाग गई है अच्छा किया सोनम नहीं बनी। 


क्या कहती है पुलिस 

मामले में संत कबीर नगर पुलिस ने X सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि धनघटा प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे