अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित आदर्शनगर पालिका परिषद के सभागार में गुरुवार को अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के अध्यक्षता में बकरीद को दृष्टिगत तैयारी व्यवस्था हेतु सभासदों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों से सुझाव लेकर सभी ईदगाहों, मस्जिदों, कब्रिस्तान में सफाई चूना, पानी की प्रयाप्त व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये है। सभासदों के द्वारा कर्बला स्थल की जानकारी पूछने पर अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि झारखंडी सरोवर का सौन्दरीकरण निर्माण पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा है।
झारखंडी सरोवर स्थल हेतु कर्बला कमेटी द्वारा रोक हेतु हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया था जिसपर कोर्ट द्वारा कर्बला अभिलेखों में नहीं है निर्णय आने के कारण नगरपालिका द्वारा स्थाई कर्बला का निर्माण नहर बालागंज बाईपास पर कराया जा रहा है की जानकारी दी गयी । अधिशाषी अभियंता विद्युत को पोल,तार ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता विद्युत अजय सिंह, अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य, डीपी सिंह बैस,सिविल जेई अविनाश यादव, जेई जल धर्मेन्द्र गौड़, सभासद संजय मिश्रा, सुभाष पाठक,राघवेन्द्र कान्त सिंह मंटू,विनोद गिरी,संदीप मिश्र,शमशाद अहमद, कुमैल, सिद्वार्थ साहू, शमीम, सब्बर, चिन्टू, नन्दलाल तिवारी, शुभम चौधरी, सफाई लिपिक अरविंद सिंह, चारू त्रिपाठी जलकर व अनिल बाल्मीकि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ