Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कलयुगी बहू बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, पड़ोसियों से बदला लेने के लिए पिता को गोली मारकर की हत्या, चार गिरफ्तार

मैनपुरी के भोगांव में किसान के हत्या का खुलासा, दुश्मनों से मिलकर बेटा बहू बन गए कातिल, दुश्मनों के साथ मिलकर कलयुगी बेटे ने गोली मारकर पिता की कर दी थी हत्या।



उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पुलिस ने किसान के हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव के दुश्मनों से मिलकर बेटे ने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस टीम ने हत्या में प्रयोग किए गए तमंचे को बरामद किया है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोगांव थाना पुलिस ने नगला मधु गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए किसान के हत्या का खुलासा करते हुए रिश्तो को शर्मसार करने वाले मृतक के बेटे और बहू सहित गांव के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


क्या है पूरा मामला 

दरअसल, 1 - 2 अगस्त की रात पशुओं के बाड़े के सामने चारपाई डालकर सो रहे 60 वर्षीय किसान कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने परिजनों के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें दुश्मनी के रंजिश में अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने जब सच्चाई खंगाला तो हैरानी भरे नतीजे सामने आए। पिता की हत्या में बहू और बेटे ने अहम भूमिका निभाई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक के बेटे सहदेव, बहू शैलेन्द्री सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के पड़ताल में अहम खुलासा 

पुलिस ने जांच में पाया कि सभी आरोपियों का उद्देश्य कृपाल सिंह की अलग-अलग कारणों से हत्या करना था। वर्षों पूर्व गांव के रहने वाले रमेश ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें गवाही होनी थी। ऐसे में सतीश और अनिल के लिए कृपाल सिंह की मौत फायदेमंद साबित हो रही थी। सतीश और अनिल ने सोचा था कि कृपाल सिंह की हत्या हो जाने से अनिल फंस जाएंगे। 7 अगस्त को न्यायालय में गवाही होना था। जिससे दोनों आरोपी हत्या के प्रयास (307) के मुकदमे से बचकर निकलने की मंशा में थे, लेकिन पुलिस ने हड़ताल करना शुरू किया, तो पूरा दूध का दूध पानी का पानी हो गया। रिश्तो को कलंकित करने वाले कलयुगी बेटे ने विपक्षियों से बदला लेने के उद्देश्य मुकदमे में आरोपी गांव के लोगों से हाथ मिला लिया। दरअसल, सहदेव का रमेश के घर की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें पकड़े जाने पर रमेश के घर वालों ने सहदेव की कुटाई कर दी थी। ऐसे में सहदेव रमेश से बदला लेना चाहता था। जिसके लिए उसने रमेश के दुश्मनों से हाथ मिलाते हुए अपने ही पिता की हत्या कर दी।


बोले एसपी 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मृतक के पुत्र और गांव के दो लोगों का मोटिव गांव के रहने वाले रमेश को फसाना था, इसलिए मृतक के बेटे ने अपनी पत्नी और गांव के दो आरोपियों के साथ मिलकर पिता को गोली मारकर हत्या कर दी थी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले रवाना किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे