Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जमकर पत्थर हो गए सगे भाई सहित तीन युवक, चार घायलों को किया रेफर, आधी रात के बाद तक चलता रहा रेस्क्यू अभियान

सुल्तानपुर के लंभुआ में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से सात मजदूर दबे, सगे भाइयों समेत तीन मजदूर जमकर हो गए पत्थर,हुई मौत, घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी। 



उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में देर रात छत की शटरिंग गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें तीन मजदूर सीमेंट के जम जाने से पत्थर हो गए। जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने मृतकों का शव शटरिंग से बाहर निकाला।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार के रात लगभग 8:30 बजे लंभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत धरियामऊ गांव के रहने वाले राम तीरथ धुरिया के निर्माणाधीन मकान का छत पड़ने के बाद अचानक से शटरिंग समेत छत भरभरा कर गिर गया। जिससे छत के नीचे मौजूद सात मजदूर दब गए। आसपास के लोगों के सहयोग से चार मजदूरों को तत्काल बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया गया। वही सगे भाइयों समेत तीन मजदूर छत के ताजे सीमेंट के मलबे जमकर शटरिंग में दब गए। जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घायलों को अस्पताल ले जाते समय


अब जानिए पूरा मामला 

बताया जाता है कि राम तीरथ ने मकान निर्माण के लिए राममिलन वर्मा को ठेका दिया था। दीवार निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को शटरिंग लगा करके छत की ढलाई हुई थी। रात के 8:30 छत का कार्य पूर्ण होने के उपरांत मसाला तैयार करने वाली मशीन खोलने का काम हो रहा था, इसी दौरान अचानक से शटरिंग खुलकर गिर गई। शटरिंग के खोलते ही पूरा छत भर भर कर गिर गया। जिससे छत के नीचे मौजूद सात मजदूर दब गए।

गिरा मलबा 


मचा हाहाकार 

हादसा होते ही, चीख पुकार मच गई। आसपास में मौजूद लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी समेत पुलिस प्रशासन का जमावड़ा हो गया। लगभग 3 घंटे से अधिक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें 36 वर्षीय सुभाष पुत्र बैताली, 40 वर्षीय अफसर पुत्र समीउल्लाह, 26 वर्षीय रवि सरोज पुत्र महेंद्र सरोज और 25 वर्षीय अरुण चौहान पुत्र काशीराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मौके पर जुटा प्रशासन


सीमेंट से जमकर हो गए पत्थर

स्थानीय पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से चलाए गए रेस्क्यू अभियान में मलबे में दबे तीन मजदूरों को निकालने में सफलता नहीं मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। रात के लगभग 1:00 एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमेंट से जमकर पत्थर हुए मजदूरो पर जमे हुए सीमेंट को गैस कटर से काटकर शव को निकाला। बताया जाता है कि छत ढलाई होने के बाद सीमेंट मजबूत नहीं हुआ था, उससे पहले ही छत के गिर जाने से गीला सीमेंट मजदूरों पर जम गया। 

घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन, भीड़


मृतकों की पहचान 

मृतकों में लंभुआ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय आनंद और विक्रम पुत्रगण गिरजा शंकर और अर्जुनपुर के ही रहने वाले 22 वर्षीय हिमांशु पुत्र हरचरण सरोज बताए जा रहे हैं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे